Pages

▼

बुधवार, 15 अगस्त 2018

Authentication Failed for Merchant.Error! - DIGI PAY


यह त्रुटि तब दिखती है  जब वीएलई या कस्टमर  का फ़िंगरप्रिंट मेल नहीं खाता है। बार-बार फिंगर सही रूप से स्कैन कराने के वाबजुद फिंगर स्कैन नहीं हो पाता या मैच नहीं हो पाता ।  
उपाय: 
अक्सर यह समस्या यूआईडीएआई सर्वर अनुपलब्ध होने से आता है ,  इसके लिए किसी सेटिंग को छेड़ने की जरूरत नहीं, कुछ समय बाद समस्या स्वतः दूर हो जाती है अतः जब भी इस तरीके की त्रुटि आए तो आधे एक घंटे  बाद कोशिश करें ।


– Request Integrity Failure - DIGIPAY

अक्सर यह समस्या लॉगिन के समय आती है और इसका मतलब है की लॉगिन प्रक्रिया ठीक से काम नहीं कर रही । 

उपाय - . सी फोंल्डर मे पहुँचकर -  C:/CSC E-governance Services India Limited/Digipay
इसके भीतर - license  नाम की फ़ाइल को खोज कर डिलीट कर दें 
अब दुबारा से डीजी पे को रजिस्टेर्ड कर लें । 

CscAEPS Stopped Working Error- DIGIPAY

ऐसी त्रुटि एप्लिकेशन चलाने के लिए सिस्टम की सहायक फाइलों के क्रैश  होने के चलते  या कुछ फाइलों को नुकसानदायक समझ कर एंटीवायरस द्वारा  हटा देने से होता है । 
उपाय -  कंप्यूटर को फॉर्मेट कर उपयुक्त ऑपरेटिंग सिस्टम चढ़ा लें जैसे - win-7 (प्रोफेसनल) 
फिर Digipay या अन्य एप्लिकेशन  के ड्राइवरों और सॉफ्टवेयर को दुबारा इन्स्टाल करें , हाँ इस दौरान  सुनिश्चित करें कि एंटीवायरस
डिसबल हो या इन्स्टाल नहीं किया गया हो । 

शनिवार, 11 अगस्त 2018

No Device with RD Services Detected आरडी सर्विस रजिस्टेर्ड डिवाइस नहीं RD Service

अगर आपकी डिवाइस RD services से रजिस्टर है फिर भी No Device with RD Services Detected error आ रहा है तो -

सबसे पहले आपको डिवाइस को अपने कंप्यूटर में लगाना होगा फिर C drive में जाना होगा वहा आपको MorphoRdServiceL0Soft नाम का फोल्डर दिखेगा उसे open करना होगा |


 फिर आपको MorphoRdServiceL0Soft नाम की फाइल पर डबल क्लिक कर देना होगा |


उसके बाद डेस्कटॉप पर एक फाइल open होगी वहा ओके कर देना और बाद में दूसरी कम्पलीट की फाइल open होगी उसे OK कर देना |      


दूसरा तरीका- . RD Service Driver  अनइंस्टॉल करें (यदि पहले से ही सिस्टम में install  है)।
2. http://digipay.csccloud.in से आरडी सेवा डाउनलोड करें। फिर डाउनलोड करने के बाद
आरडी सेवा, सॉफ्टवेयर को एक्स्ट्राक्ट/ अनजीप करें   ।
3. मॉर्फो आरडी सेर्विस  सॉफ्टवेयर पर राइट क्लिक करें और फिर से rd सेवा स्थापित करें।
4. यह जांचने के लिए कि आरडी सेवा ठीक से स्थापित है या नहीं, डिवाइस को अनप्लग करें और फिर
फिर से प्लग करें। आरडी सेवा के अपडेट के लिए एक पॉप अप संदेश दिखाई देगा।
5. एक बार यह सफलतापूर्वक अपडेट हो जाने के बाद, आरडी सेवा तैयार है,। 
(नोट: आरडी सेवा इन्स्टाल करने  से पहले एंटीवायरस को डिसेबल कर दें )