Pages

▼

बुधवार, 15 अगस्त 2018

Authentication Failed for Merchant.Error! - DIGI PAY


यह त्रुटि तब दिखती है  जब वीएलई या कस्टमर  का फ़िंगरप्रिंट मेल नहीं खाता है। बार-बार फिंगर सही रूप से स्कैन कराने के वाबजुद फिंगर स्कैन नहीं हो पाता या मैच नहीं हो पाता ।  
उपाय: 
अक्सर यह समस्या यूआईडीएआई सर्वर अनुपलब्ध होने से आता है ,  इसके लिए किसी सेटिंग को छेड़ने की जरूरत नहीं, कुछ समय बाद समस्या स्वतः दूर हो जाती है अतः जब भी इस तरीके की त्रुटि आए तो आधे एक घंटे  बाद कोशिश करें ।


– Request Integrity Failure - DIGIPAY

अक्सर यह समस्या लॉगिन के समय आती है और इसका मतलब है की लॉगिन प्रक्रिया ठीक से काम नहीं कर रही । 

उपाय - . सी फोंल्डर मे पहुँचकर -  C:/CSC E-governance Services India Limited/Digipay
इसके भीतर - license  नाम की फ़ाइल को खोज कर डिलीट कर दें 
अब दुबारा से डीजी पे को रजिस्टेर्ड कर लें । 

CscAEPS Stopped Working Error- DIGIPAY

ऐसी त्रुटि एप्लिकेशन चलाने के लिए सिस्टम की सहायक फाइलों के क्रैश  होने के चलते  या कुछ फाइलों को नुकसानदायक समझ कर एंटीवायरस द्वारा  हटा देने से होता है । 
उपाय -  कंप्यूटर को फॉर्मेट कर उपयुक्त ऑपरेटिंग सिस्टम चढ़ा लें जैसे - win-7 (प्रोफेसनल) 
फिर Digipay या अन्य एप्लिकेशन  के ड्राइवरों और सॉफ्टवेयर को दुबारा इन्स्टाल करें , हाँ इस दौरान  सुनिश्चित करें कि एंटीवायरस
डिसबल हो या इन्स्टाल नहीं किया गया हो । 

शनिवार, 11 अगस्त 2018

No Device with RD Services Detected आरडी सर्विस रजिस्टेर्ड डिवाइस नहीं RD Service

अगर आपकी डिवाइस RD services से रजिस्टर है फिर भी No Device with RD Services Detected error आ रहा है तो -

सबसे पहले आपको डिवाइस को अपने कंप्यूटर में लगाना होगा फिर C drive में जाना होगा वहा आपको MorphoRdServiceL0Soft नाम का फोल्डर दिखेगा उसे open करना होगा |


 फिर आपको MorphoRdServiceL0Soft नाम की फाइल पर डबल क्लिक कर देना होगा |


उसके बाद डेस्कटॉप पर एक फाइल open होगी वहा ओके कर देना और बाद में दूसरी कम्पलीट की फाइल open होगी उसे OK कर देना |      


दूसरा तरीका- . RD Service Driver  अनइंस्टॉल करें (यदि पहले से ही सिस्टम में install  है)।
2. http://digipay.csccloud.in से आरडी सेवा डाउनलोड करें। फिर डाउनलोड करने के बाद
आरडी सेवा, सॉफ्टवेयर को एक्स्ट्राक्ट/ अनजीप करें   ।
3. मॉर्फो आरडी सेर्विस  सॉफ्टवेयर पर राइट क्लिक करें और फिर से rd सेवा स्थापित करें।
4. यह जांचने के लिए कि आरडी सेवा ठीक से स्थापित है या नहीं, डिवाइस को अनप्लग करें और फिर
फिर से प्लग करें। आरडी सेवा के अपडेट के लिए एक पॉप अप संदेश दिखाई देगा।
5. एक बार यह सफलतापूर्वक अपडेट हो जाने के बाद, आरडी सेवा तैयार है,। 
(नोट: आरडी सेवा इन्स्टाल करने  से पहले एंटीवायरस को डिसेबल कर दें ) 

शुक्रवार, 2 मार्च 2018

"सुरीले गायक हैं गुमनाम क्यूँ? surile singer hain gumnam kyun ? - विपीन सचदेवा vipin sachdeva

                                   *विपीन सचदेवा*  

गॉड गिफ्टेड आवाज के धनी सचदेवा को आठ वर्ष की उम्र से हीं गाने में रुचि जग गयी थी,उन्होंने धीरे-धीरे पेशेवर गायन की कला को अपने गुरु, द लीजेंडरी मोहम्मद के गीतों को सुनकर विकसित किया। तत्कालीन प्रधान मंत्री श्री मोरारजी देसाई के लिए गायन प्रस्तुत करना इनके गायिकी की बडी उपलब्धि रही, बाद में 1986 में आई " रफी की याद में" अल्बम से गुलशन कुमार काफी प्रभावित हुए और अपनी फिल्मों और अलबमों के लिए साइन कर लिया। सावन कुमार की "सनम बेवफा " से पार्श्व गायक के रूप में अपनी शुरुआत की, जिसमें उन्होंने अपना पहला गाना "मुझे अल्लाह की कसम" गायी और वॉलीवुड में छा गए।
" मिलते मिलते हसी वादियों में,  ओ हरे दुपट्टे वाली, बे इरादा नजर मिल गयी तो, याराना यार का, तूने जमाना ये क्या कर दिया, हरे राम हरे कृष्णा जैसे हिट गानें गानेवाले विपिन सचदेवा रफ़ी नाइट्स, माता का जागरण, साईं संध्या, भजन संध्या , विदेश में शो आदि में व्यस्त होते चले गए, और वॉलीवुड से दूर। 
आश्चर्य तो इस बात का है कि इंटरनेट पर भी इनके बारे में जसपाल सिंह की तरह कुछ खाश नही मिलता।


जसपाल सिंह के बारे में भी पढ़ें

गुरुवार, 18 जनवरी 2018

विंडोज़ 7 को बदलें सर्विस पैक 1 में




कंप्यूटर /लैपटॉप को बिना फॉरमेट किये ( जिसमे पहले से विंडो 7 इनस्टॉल है)  
आप माइक्रोसॉफ्ट से सीधे सर्विस पैक 1 को डाउनलोड कर इसे
 विंडोज अपडेट के माध्यम के बिना भी इंस्टॉल कर सकते है  
यदि आप निश्चित नहीं हैं कि आपके पास विंडोज 7 सर्विस पैक 1 स्थापित है, तो Start Menu खोलें,  और search box में  "winver" टाइप करें, और Enter दबाएं अगर यह विंडो में "सर्विस पैक 1" कहता है, तो आपके पास सर्विस पैक 1 है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो आपको सर्विस पैक 1 को Install करना होगा। फिर बड़ी आसानी  से इंटरनेट एक्स्प्लोरर इनस्टॉल हो जायेगा ,बिना अतिरिक्त सेटिंग किये।
  









Only fun     (Only try the above method)                                                  
Start क्लिक करें, Search Box 2 में  Run टाइप करें, रन बॉक्स में "regedit" टाइप करें
 HKEY_LOCAL_MACHINE "फ़ोल्डर पर क्लिक करें, "SYSTEM" फ़ोल्डर पर क्लिक करें।
"Current control set  फ़ोल्डर पर क्लिक करें, "'Windows" खोजें  और "विंडोज़" फ़ोल्डर पर क्लिक करें ,आपके दाहिने हाथ की तरफ से आप देख सकते हैं कि कुछ पॉप अप है
"CSDV Version" खोजें और उस पर राइट क्लिक करें।
 मूल्य डेटा में इस के अनुसार मूल्य दर्ज करना होगा,
अगर सर्विस पैक1दिखाना है  = 100,  सर्विस पैक 2 = 200, सर्विस पैक 3 = 300
यह  तरीका  सिर्फ विंडोज के नाम बदलता है , सर्विस पैक इनस्टॉल नहीं करता। 

जीवन