Pages

▼

मंगलवार, 22 मार्च 2016

क्या आपकी लैपटॉप बैटरी वाकई ख़राब है ? खुद जाँचिए Battery Health Report on Windows 8 और 10

लैपटॉप की बैटरी के ख़राब होने के कई कारण हो सकते हैं पर कई बार अच्छी -भली बैटरी भी परेशान करने लगे तो ये जानना जरुरी हो जाता है की आखिर बैटरी हीं ख़राब है या  गलत पावर सेटिंग से ऐसा हो रहा है ।
                                                                आपकी लैपटॉप बैटरी किस हालत में है और कितनी पुरानी है ,और ख़राब हुयी है या नहीं जानने के लिए -    
    सबसे पहले, कमांड प्रॉम्प्ट विंडो खोलें (Windows Key + X)(सर्च में Command Prompt टाइप करें ), कमांड प्रॉम्प्ट विंडो खुलने पर


                                                     
   निम्न कमांड टाइप करें -  powercfg /batteryreport और इंटर दबाएं , तत्काल ही  बैटरी की रिपोर्ट  C:\Users\NAME\battery report.html.  नाम से  संग्रहित हो जाएगी,



अब  सी ड्राइव के यूजर में पहुंचकर उस battery-report  html फाइल को किसी भी वेब ब्राउजर (फायरफॉक्स, गूगल क्रोम,इंटरनेट एक्स्प्लोरर ) में खोल कर देख लें।  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें